फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outpost in-charge accused of snatching deed, investigation started

Meerut News: चौकी प्रभारी पर बैनामा छीनने का आरोप, जांच बैठी

Wed, 11 Feb 2026 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Feb 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge accused of snatching deed, investigation started
उमर गार्डन में प्लाॅट पर कब्जे की शिकायत करने समर गार्डन चौकी पहुंचा था पीड़ित
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
एएसपी को जांच सौपी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर में धागा व्यापारी का अपहरण कर 20 लाख रुपये वसूली का मामला अभी ठंंडा नहीं पड़ा कि लिसाड़ी गेट का एक नया मामला सामने आ गया। दबंगों ने एक युवक के प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित समर गार्डन चौकी पर गया। आरोप है चौकी प्रभारी ने पीड़ित का मूल बैनामा छीन लिया और उसे भगा दिया। पीड़ित ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से शिकायत की। जांच एएसपी अंतरिक्ष जैन को सौंपी गई है।
जानी खुर्द निवासी साजिद ने बताया कि उसका उमर गार्डन 40 फुटा रोड पर 125 गज का प्लाॅट है। उसके पास इसका बैनामा है। आरोप है कि एक महीना पहले मदीना काॅलोनी निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और प्लाॅट पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने साजिद को जान से मारने की धमकी दी। एक बैनामा दिखाया। साजिद का आरोप है कि बैनामा फर्जी है। इस पर प्लाॅट पर कब्जा किया जा रहा है। वह समर गार्डन चौकी पहुंचा तथा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य से शिकायत की। साजिद ने बताया कि चौकी प्रभारी ने उसका बैनामा फर्जी बताया और छीन लिया। इसके बाद आरोपी प्लाॅट पर कब्जा कर लगातार निर्माण करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को साजिद परिजनों के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मिला। उन्हें अपने कागजात दिखाते हुए आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी उनके प्लाॅट पर कब्जा करा रहे हैं और उसका बैनामा भी छीन लिया है। एसपी सिटी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने एएसपी सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। एएसपी ने जांच को पुलिस टीम भेजी तो आरोपी भाग गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई पुलिस की गलती नहीं मिली है।जांच चल रही है। बैनामा पुराना है। राजस्व टीम को जांच के लिए दस्तावेज भेजे गए है। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article