{"_id":"6aff27c6af4a80be830e20e7","slug":"out-of-control-container-truck-hits-three-vehicles-four-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-163057-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेकाबू कंटेनर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेकाबू कंटेनर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
टायर फटने की वजह से डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंचा कैंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सरधना फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कंटेनर का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गया और सामने से आ रही स्कूटी समेत दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मां शालू व बेटी जिज्ञासा समेत चार लोग घायल हो गए। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दिल्ली की ओर से एक कंटेनर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। कंटेनर सरधना फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा। अचानक से कंटेनर का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कंटेनर पहले डिवाइडर से टकराया और उसे पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया।
इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से दिल्ली जा रही एक स्कूटी व दो कार कंटेनर की चपेट में आ गईं। स्कूटी सवार महिला शालू और उनकी बेटी जिज्ञासा घायल हो गईं। नों कारों में सवार दो लोग भी मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ दौराला ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।