फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Out-of-control car plunges into gorge; driver has a narrow escape.

Meerut News: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा

Sun, 27 Sep 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car plunges into gorge; driver has a narrow escape.
रोहटा। थाना क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कार मेरठ-बड़ौत मार्ग से गुजर रही थी। सलाहपुर गांव के सामने मोड़ पर पहुंचते ही चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed