{"_id":"67294ad467236bbb3a0d7e94","slug":"out-of-39-complaints-eight-were-resolved-on-the-spot-mawana-news-c-44-1-smrt1055-105823-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 39 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 39 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी एफ सूर्यकांत त्रिपाठी व एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में रघुराज सिंह खेडी मनिहार ने विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने, मनवीर सिंह भटीपुरा चकरोड व नाली को सिजरे के अनुसार खुलवाने, पंकज शर्मा नारंगपुर ने बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, रिजाय जई ने चकरोड खुलवाने, गुरदीप सिंह बहादरपुर ने जोहड़ की सफाई व कब्जा मुक्त कराने, मनोज बहादरपुर ने चकरोड खुलवाने व दीवार हटवाने, अमित पिलौना ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने, विकल ऐंची खुर्द ने चकरोड व नाला कब्जा मुक्त कराने, सुमित मिश्रीपुर ने पट्टा कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की।
गांव भैंसा निवासी योगेश कुमार ने सरकारी चकरोड पर अवैध खनन करने, ग्राम प्रधान सिंहपुर नीलम मनोज त्यागी ने पूर्व प्रधान पति व उनके भाइयों पर शहीद द्वार को क्षतिग्रस्त करने एवं ग्राम विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की।
विज्ञापन
29 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने शिकायतों को सुना। मौके पर तीन समस्याओं का निस्तारण किया गया।
प्राप्त अन्य शिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश, बैंक किस्त जमा करने बाद भी नोटिस देने संबंधी सहित पुलिस आदि से संबंधित प्रकरणों पर 29 शिकायतें व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। ग्रामीणों की तरफ से दिए गए शिकायतों में मौके पर तीन समस्याओं का निस्तारण किया गया। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए निस्तारण करें। इस मौके पर सीओ संजय कुमार जायसवाल व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।