फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Out of 147 complaints, only four were resolved on the spot

Meerut News: 147 शिकायतों में से मौके पर चार का ही निस्तारण

Tue, 21 Jan 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Out of 147 complaints, only four were resolved on the spot
संपूर्ण समाधान दिवस में डी एम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए। (मवाना)
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में निस्तारण के आदेश दिए। कुल 147 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अलाउद्दीन मोहल्ला कल्याण सिंह ने दुकान पर कब्जा दिलाने, सुनील मवाना खुर्द ने चकरोड कब्जामुक्त कराने, मोहम्मद बाबर मवाना ने धन हड़पने, अजीत सिंह दांदूपुर ने राशन दिलाने, सुनील त्यागी गणेशपुर ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, नरगिस सौंदत्त ने परिवार से हिस्सा दिलाने, सुनील काबली गेट ने खंभा ठीक कराने, कपिल बहजादका ने अवैध रास्ता बनाने से रोकने, राहुल धामा निलौहा ने खड़ी फसल से कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू इंडिया के प्रीत यादव ने पैसे लेकर भैंस का हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने वाले उप पशु चिकित्सक की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने, गांव जलालपुर जोरा के ग्रामीणों ने भूमाफिया पर अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि कब्जामुक्त कराने, मोहल्ला हीरालाल निवासी अंकुर सैनी ने रास्ते में वाहनों को खड़ा करने से आवागमन में दिक्कत होने, अवैध पार्किग व अतिक्रमण से निजात दिलाने, राजेंद्र गांव मीरपुर ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जलभराव की निकासी तालाब में कराने की मांग की। इस मौके पर राजस्व की 66, पुलिस की आठ, विकास की 11 और अन्य विभागों की 62 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 शिकायतों में से दो का ही निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी और एसडीएम नारायणी भाटिया ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर राजस्व, चकबंदी, बिजली समेत 43 शिकायतें आई। इनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया। एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, सीओ संजय कुमार जायसवाल समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed