फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Orders issued to investigate the absence of school staff, including the principal.

Meerut News: प्रधानाचार्य समेत स्कूल स्टाफ की अनुपस्थिति की जांच के आदेश

Mon, 31 Aug 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Orders issued to investigate the absence of school staff, including the principal.
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने कृषक इंटर कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक को जांच कर आख्या देने व कार्रवाई के आदेश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं मिलने, बिना सूचना अवकाश आदि की शिकायतों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व प्रबंध समिति के सदस्य उत्तम कुमार की शिकायत पर जांच अधिकारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक नवीन कुमार सिरोही द्वारा 18 जुलाई को किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने प्राधिकृत नियंत्रक अमित शेरपाल को भेजे पत्र में कहा कि जांच रिपोर्ट के अनुसार 18 जुलाई को प्रार्थना वादन सुबह 08:07 बजे शुरू हुआ। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सुबह 08:27 बजे विद्यालय पहुंचे। लिपिक नाहर सिंह भी 8.27 पर कॉलेज पहुंचे। जांच में प्रधानाचार्य की 15 से 17 जुलाई सहित लिपिक राकेश कुमार की 15 से 18 जुलाई तक, परिचारक राजेश कुमार व दिनेश कुमार की 17 से 18 जुलाई के बीच उपस्थिति पंजिका पर कोई हस्ताक्षर या अवकाश की दर्ज प्रविष्टि नहीं मिली। व्यावसायिक शिक्षक वर्षा रानी 01 से 18 जुलाई तक लगातार अनुपस्थित पाई गईं, जिनके बारे में कॉलेज के एक कर्मी उसके संबंध में गोपनीयता रखने की बात कहते हुए बताया कि वह महीने में सिर्फ एक दिन आकर पूरे माह के हस्ताक्षर करती हैं।
विज्ञापन

अतिथि विषय विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार भी बिना सूचना 17 व 18 जुलाई को गायब मिले। प्रकरण में प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने 22 अगस्त को प्राधिकृत नियंत्रक को स्मरण पत्र जारी करते हुए अविलंब जांच आख्या उपलब्ध कराने और दोषियों पर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकृत नियंत्रक का कहना है कि जिला विद्यालय का पत्र उनको मिला है। शीघ्र जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed