फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Orchard contractor dies from high-tension electric shock; son suffers burns.

Meerut News: हाई टेंशन करंट से बाग ठेकेदार की मौत, बेटा झुलसा

Mon, 06 Jul 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Orchard contractor dies from high-tension electric shock; son suffers burns.
करंट से हुई किसान रईस उद्दीन की मौत का फाइल फोटो
- नंगली किठौर में हुआ हादसा, बाग में टूटा पड़ा था बिजली का तार
विज्ञापन

- ठेकेदार अपने बेटे के साथ बाग में आम एकत्र कर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। गांव नंगली किठौर स्थित आम के बाग में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बाग में आम बीन रहे किठौर निवासी किसान रईसुद्दीन (50) की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा सुहेल (12) घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। नगर पंचायत चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद ने एसडीओ से मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
किठौर पुलिस के अनुसार, कस्बा किठौर निवासी रईसुद्दीन ने नंगली किठौर में ठेके पर आम का बाग ले रखा था। सोमवार को वह अपने बेटे सुहेल के साथ सुबह करीब छह बजे बाग में आम बीन रहा था। बताया जाता है कि बाग के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार पहले से टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। गत दिवस हुई बारिश के कारण रईसुद्दीन को वह तार नहीं दिखा। जिसके चलते आम बीनते समय रईसुद्दीन का पैर अचानक उस तार पर पड़ गया। करंट लगते ही चीख की आवाज सुनकर और लोग दौड़े तो तब तक रईसुद्दीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पिता को करंट की चपेट में देखकर बचाने दौड़ा बेटा सुहेल भी करंट की चपेट में आ गया और घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई। इस मामले में मृतक की पत्नी अफसाना ने थाने में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसके एक बेटा तथा पुत्री है। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed