{"_id":"60c66c628ebc3e019127f404","slug":"orange-alert-in-ncr-chances-of-rain-for-five-days-modipuram-news-mrt542615224","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरेंज अलर्ट जारी: अगले पांच दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिस के आसार, रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑरेंज अलर्ट जारी: अगले पांच दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिस के आसार, रहें सावधान
Mon, 14 Jun 2021 11:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:52 AM IST
सार
मेरठ समेत एनसीआर में पांच दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी: बारिश का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने प्री-मानसून की बारिश को लेकर पांच दिन के लिए एनसीआर क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को सुबह से शाम तक कभी धूप निकली तो कभी बादल डेरा डाले रहे। इस बीच गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
मानसून ने इस बार मुंबई में दो दिन पहले दस्तक दे दी है। पश्चिमी यूपी में भी मानसून के दो दिन पहले यानी 27 जून के आसपास आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ एन. सुभाष ने रविवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत समेत अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहा है कि पांच दिन एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 2021 पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बढ़ चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 48 घंटे में दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 व न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बारिश 0.3 मिमी दर्ज की गई।
एक्यूआई 50 से नीचे आया
रविवार को मेरठ का एक्यूआई का स्तर 50 से नीचे पहुंच गया। तेज हवा व बारिश के कारण मेरठ में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।