{"_id":"69ac22bbb4996fffa906d46b","slug":"opposition-to-drain-from-graveyard-memorandum-given-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111575-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कब्रिस्तान से नाला निकालने का विरोध, एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कब्रिस्तान से नाला निकालने का विरोध, एसडीएम को दिया ज्ञापन
Sat, 07 Mar 2026 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ईदगाह रोड पर प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध शुरू हो गया है। लोगों का आरोप है कि नाले को कब्रिस्तान के अंदर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने और सड़क किनारे नाला बनवाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के नेतृत्व में एसडीएम से मिले स्थानीय लोगों ने बताया कि ईदगाह रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि नई बस्ती ईदगाह रोड क्षेत्र में कुछ लोगों की डेयरियां संचालित हैं। डेयरी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए वे अवैध रूप से नाला बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस नाले को कब्रिस्तान के अंदर से निकालने की योजना बनाई जा रही है, जो पूरी तरह गलत है और इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नाले का निर्माण सड़क किनारे कराया जाए और कब्रिस्तान की भूमि से इसे न निकाला जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान रिहान मलिक, एडवोकेट आरिफ अली, हनीफ राणा, हाफिज मोबीन, मुफ्ती शाकिर और अतीक अहमद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।