{"_id":"6859b0ad75df07a60503a914","slug":"opposition-to-construction-on-the-land-of-a-religious-place-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108720-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की भूमि पर निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की भूमि पर निर्माण का विरोध
विज्ञापन
सरधना। नगर की जुलेढ़ा रोड स्थित धार्मिक स्थल के भूखंड पर दीवार के निर्माण के दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
जुलेढ़ा रोड स्थित धार्मिक स्थल में एक हिस्से को लेकर पिछले 10 साल से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को धार्मिक स्थल पक्ष एक हिस्से में दीवार का निर्माण कर रहा था। मामले की जानकारी पाकर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने दीवार के निर्माण का विरोध कर दिया। विरोध के चलते सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में थाने ले आई। इसके बाद धार्मिक स्थल पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दोनों पक्षों का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसमें दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट ने दो बार धार्मिक स्थल के पक्ष में फैसला सुनाया है।
सीओ सरधना का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस का काम केवल शांति व्यवस्था बनना है। कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है।