{"_id":"6a57a2815f426ffd150913bb","slug":"opposition-spreading-misconceptions-about-ethanol-bhupendra-singh-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107955-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथेनॉल पर विपक्ष फैला रहा भ्रांति : भूपेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथेनॉल पर विपक्ष फैला रहा भ्रांति : भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव खानपुर में किसान चौपाल में मंत्री का स्वागत करते हुए फोटो संवाद जानीखुर्द। गांव
- किसान चौपाल का आयोजन, कैबिनेट मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। गांव खानपुर स्थित आम्रवन रिसॉर्ट में बुधवार को किसान चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चौपाल में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री सोमेंद्र तोमर शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष एथेनॉल उत्पादन और उसके उपयोग को लेकर किसानों के बीच भ्रांतियां फैला रहा है। किसानों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने समझाया कि एथेनॉल के बढ़ते उत्पादन से न केवल देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी, बल्कि इससे गन्ना किसानों को उनकी फसल का बेहतर और समय पर दाम मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की एथेनॉल नीति पूरी तरह से किसानों के आर्थिक मुनाफे को ध्यान में रखकर बनाई गई है, इसलिए किसी को भी गुमराह होने की जरूरत नहीं है।
मंत्री सोमेंद्र तोमर ने विपक्ष की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा से किसान विरोधी रहे हैं। उन्होंने केवल किसानों के नाम पर राजनीति की है, जबकि उनके कल्याण के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान समय पर कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। चौपाल में किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखी। कार्यक्रम में आम पार्टी का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, दीपक राणा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, अनिल प्रमुख, भोपाल सिंह चपराणा, सौरभ चौधरी, योगेंद्र कुसैडी, अंकुर कलंजरी, विनोद जिंदल व अन्य लोग मौजूद रहे।