फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition begins against opening a liquor shop in Sikheda.

Meerut News: सिखेड़ा में शराब का ठेका खोलने का विरोध शुरू

Mon, 15 Jun 2026 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Opposition begins against opening a liquor shop in Sikheda.
ग्रामीण बोले-धार्मिक स्थल और कॉलेज वाले मार्ग पर ठेका खोलना ठीक नहीं
विज्ञापन

डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव सिखेड़ा में शराब का ठेका खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों में गुस्सा पनप रहा है। उनका कहना है कि जिस मुख्य मार्ग पर ठेका खोला जा रहा है, वहां पर धार्मिक स्थल और कॉलेज हैं। गांव की बहू-बेटियां भी यहां से होकर निकलती हैं। ऐसे में ठेका खुलने से शराबी उन्हें परेशान कर सकते हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कई समस्याएं बताते हुए गांव में शराब का ठेका नहीं खोले जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए पत्र गांव वालों ने बताया है कि आबकारी विभाग द्वारा शासन के नियमों को ताक पर रखकर देसी शराब का ठेका खोलने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए है। गांव की महिलाओं को खेतीबाड़ी के कार्य के लिए इसी मार्ग से आना जाना होता है। आबकारी नियमों के अनुसार स्कूल व धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकान खोलना वर्जित है, फिर भी यहां दुकान खोलकर नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने जनहित में आबकारी नियमों और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्तावित देसी शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में ममता त्यागी, जयवीर सिंह, अंजू त्यागी, सुधीर त्यागी, सुखपाल नागर, अंजू, पुष्पा, प्रीति, रेखा, ममता, मीनाक्षी, खुशी आदि के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed