फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposed the comment on Chaudhary Charan Singh

Meerut News: चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी का विरोध किया

Thu, 02 Apr 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Opposed the comment on Chaudhary Charan Singh
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारी
मेरठ। जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होकर चौधरी चरण सिंह के विषय में की गई टिप्पणी का विरोध जताया। अखिल भारतीय जाट महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार पलसानिया ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इसका जाट महासभा विरोध करती है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर उन्होंने चौधरी चरण की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद को 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान सुधीर चौधरी, अभिमन्यु ललसाना, अरविंद तोमर, गौरव जिटौली, चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed