{"_id":"6ab5247f5ed068bdc1084369","slug":"only-skilled-youth-will-play-a-crucial-role-in-the-countrys-development-vinita-rathi-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105518-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : विनीता राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : विनीता राठी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल शिक्षक और छात्र स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को युवाओं के कौशल विकास पर एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना था। कार्यक्रम में उद्यमिता और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुशल युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. मोनू सिंह ने बताया कि वर्तमान में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष होने पर जोर दिया। पिछले वर्ष के कौशल विकास पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
आईटीआई हस्तिनापुर के कंप्यूटर प्रशिक्षक आशुतोष चौधरी ने कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी। मंत्रा चैरिटी मेरठ के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने कौशल के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बताए। बृजेश चौधरी ने पत्रकारिता, समाचार लेखन और मीडिया क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी साझा की। पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी ने जैविक खेती की व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।