{"_id":"607b46488ebc3ee651746420","slug":"only-milk-and-medicine-supply-in-lockdown-period-meerut-news-mrt534944174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल 56........आशुतोष.......... कोरोना की चेन पर वार 59 घंटे का लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइल 56........आशुतोष.......... कोरोना की चेन पर वार 59 घंटे का लॉकडाउन
विज्ञापन
दूध, दवा की होगी सप्लाई, अन्य सेवाएं रहेंगी बाधित
मेरठ। शहर के कोरोना संक्रमण को को रोकने के लिए शनिवार रात 8:00 बजे से सोमवार सुबह 7:00 बजे तक का कर्फ्यू शुरू हो गया। इस अभियान में व्यापारियों द्वारा 24 घंटे की अतिरिक्त सोमवार की साप्ताहिक बंदी भी मददगार साबित होगी। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को घोषित लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवा की सप्लाई होगी। फल, सब्जी, परचून के सामान की बिक्री से लेकर होम डिलीवरी तक नहीं की जाएगी। कई अन्य सेवाएं भी बाधित रहेंगी। वहीं, शहर में सोमवार को 70 फीसदी बाजार बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन भी बंदी के ही हालात रहेंगे।
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के साथ स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े लोगों को छूट दी है। इस सबके बीच मास्क न लगाने वालों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पहली बार बिन मास्क पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम और छावनी परिषद् के द्वारा शहर और छावनी के संपूर्ण बाजारों में सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा।
----
लॉकडाउन में मिलेंगी ये सेवाएं
-- दूध की सप्लाई सुबह और शाम को संभव होगी
-- मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए पर्चे के साथ जा पाएंगे लोग
-- शादियों में 50 लोगों को अनुमति
-- अंतिम संस्कार में 20 को जाने की अनुमति
----
-- ये सेवाएं रहेंगी बाधित----
-- फल, सब्जी, परचून के सामान की बिक्री बाधित रहेगी
- सभी प्रकार के वाणिज्य, डाकघर, बैंक आदि कार्यालय बंद रहेंगे।
- किसी भी तरह के सामान की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी
---
सोमवार को होगी संपूर्ण बाजार की साप्ताहिक बंदी
-- संयुक्त व्यापार संघ ने आपात बैठक कर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा की। इस बीच संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने जिलाधिकारी सहित नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर वार्ता की। अजय गुप्ता ने कहा कि अभी तक शहर में सोमवार से शनिवार के बीच अलग-अलग दिन अलग अलग बाजारों में बंदी होती थी। संगठन की मांग को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल से शहर के संपूर्ण बाजारों में सोमवार को ही बंदी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने में व्यापारियों का निर्णय अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, सुधीर रस्तौगी, सतेंद्र, ललित अमूल, धनंजय, अनुज वशिष्ठ, अंकित, मनु, अंकुर गोयल आदि लोग मौजूद रहे।