Nikay Chunav 2023: 70 साल के राजनीतिक सफर में सरधना में केवल चार बार महिलाओं के हाथों में रही कमान
Nagar Nikay Chunav 2023: आरक्षण व्यवस्था के अनुसार लगातार दूसरी बार भी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर एक बार फिर महिला के हाथों में पालिका की बागडोर होगी।
विस्तार
सरधना नगर पालिका सरधना के सत्तर साल के इतिहास में अब तक केवल चार बार महिलाओं के हाथ कमान आई है। करीब 23 साल सरधना नगर पंचायत भी रही, लेकिन उस दौरान पालिका अध्यक्ष बनने का मौका किसी महिला को नहीं मिल सका। अब आरक्षण व्यवस्था के अनुसार लगातार दूसरी बार भी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर एक बार फिर महिला के हाथों में पालिका की बागडोर होगी। नगर पंचायत में छह और नगर पालिका गठन होने के बाद यह सातवां अध्यक्ष चुना लड़ा जाएगा।
सरधना निकाय वर्ष 1975 से नोटिफाइड एरिया से नगर पालिका में प्रोन्नत हुई थी। सरधना में पर्यटन की दृष्टि से एक विश्वविख्यात कैथोलिक चर्च है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। नगर पालिका परिषद, तहसील, सरधना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल कॉलेज, पावरलूम फैक्टरियां, बाजार, पुलिस स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र, पेट्रोल पंप, खंड विकास, वन विभाग कार्यालय समाहित हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: निकाय चुनाव में कांग्रेस उतारेगी मजबूत उम्मीदवार, कोरोना के मरीज बढ़े, मास्क लगाकर निकलें
निकाय चुनाव के सरधना अंतर्गत वर्ष 1952 से 1975 तक नगर पंचायत के रूप में गठित थी। जनवरी 1975 में नगर पालिका के रूप में सरधना को प्रोन्नत किया गया। नगर पालिका सरधना के 70 साल के सफर में केवल चार बार ही महिला के हाथों में पालिका की बागडोर आई। वहीं, आरक्षण व्यवस्था के चलते 2023 में फिर से पालिका की बागडोर ओबीसी महिला के हाथ में होगी।
सरधना नगर पालिका में सर्वप्रथम बदर जमाल शाह, उसके बाद राजलक्ष्मी चेयरपर्सन रही। इसे बाद वर्ष 2008 व 2017 में सबीला अंसारी के हाथों में नगर पालिका की कमान रही। इन तीन महिलाओं के अलावा अन्य किसी महिला को चेयरपर्सन बनने का मौका नहीं मिला है।
इस बार भी पिछला आरक्षण ही दोहराया गया है जिस कारण सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर पांचवीं बार किसी महिला के सिर अध्यक्ष का ताज बंधेगा। वहीं, इस बार सत्तारूढ पार्टी भाजपा पालिका पर कब्जा जमाने के लिए कुर्सी को पाने के लिए जुट गई है। इस बार करीब 55 हजार से अधिक मतदाता पांच साल के लिए नगर का भविष्य तय करेंगे।
निकाय वार्ड पोलिंग स्टेशन बूथ वोट
नगर पालिका सरधना 25 25 56 55333