फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: निकाय चुनाव में कांग्रेस उतारेगी मजबूत उम्मीदवार, ट्रैक्टर से गिरकर मासूम बच्चे की मौत

Thu, 13 Apr 2023 07:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Apr 2023 07:55 PM IST
खास बातें

निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। मजबूत उम्मीदवार को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएगी। वहीं शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सक मास्क लगाकर ही घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Congress will field strong candidates in civic elections, Corona patients increase
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:40 PM, 13-Apr-2023
गन्ने की बुआई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत

मुजफ्फरनगर जनपद के फिरोजपुर गांव में गन्ने की बुआई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय मासूम गंभीर घायल हो गया। वहीं, डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी अनुज गंगा खादर क्षेत्र के जंगल में परिवार सहित गन्ना बुवाई करने गया हुआ था। गन्ना बुवाई के दौरान ट्रैक्टर में बैठा छह वर्षीय काला संतुलन बिगड़ जाने से अचानक ट्रैक्टर व ट्रॉली के बीच गिरकर घायल हो गया। वहीं, परिजन आनन-फानन घायल बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अनुज, मां परमिता और बहन चंचल का रो-रोकर बुरा हाल है।
11:06 AM, 13-Apr-2023
गंदा पानी पीने को मजबूर शताब्दीनगर के लोग
परतापुर थानाक्षेत्र में शताब्दीनगर के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। शताब्दीनगर सेक्टर वन पाकेट बी, सी, डी, ई में दो दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह से पाइप लाइन फटी हुई हैं, जिसके चलते यह समस्या आई है। एमडीए के सुपरवाइजर सतवीर सिंह का कहना है कि लोगों की समस्या मिली है। जल्द पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
11:05 AM, 13-Apr-2023
पहले 1.40 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदले जाएंगे
मेरठ जिले में पहले स्मार्ट मीटर वाले 1.40 लाख उपभोक्ताओं काे प्रीपेड श्रेणी में शामिल किया जाएगा। अभी तक इन्हीं उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। जिले में शहर और देहात में 7.22 लाख उपभोक्ता हैं। अब बचे हुए उपभोक्ताओं के यहां इसी माह से स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। यह उपभोक्ता भी प्रीपेड श्रेणी में शामिल किए जाएंगे। 

पश्चिमांचल के 14 जिलों में करीब 70 लाख उपभोक्ताओं को कवर किया जाना है। दरअसल, अब तक सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने थे, लेकिन बजट के अभाव में यह काम रुक गया था। अब बचे हुए उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से कवर किया जाएगा। पीवीएनएल के मुताबिक ऑनलाइन तकनीक से ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कनवर्ट किया जाएगा।
11:02 AM, 13-Apr-2023
एआईएमआईएम 15 तक करेगी प्रत्याशी घोषित
सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन) भी नगर निकाय चुनाव में मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनस ने बताया कि जिले में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ा जाएगा। 125 आवेदन आएं हैं, जबकि नगर निगम महापौर प्रत्याशी के लिए 3 नामों के आवेदन आए हैं। पार्टी 15 अप्रैल तक महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। मौ. अनस ने कहा हम मजबूती से चुनाव में आएंगे। अभी तक आम आदमी पार्टी ने महापौर प्रत्याशी की घोषणा की है, जिसमें पल्लवपुरम निवासी ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है। 

24 हजार शस्त्र लाइसेंस होंगे जमा
मेरठ निकाय चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। जहां एक ओर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार की जा रही है तो दूसरी ओर जिनसे चुनाव में शांतिभंग का अंदेशा है, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करनी होगी। मेरठ में 24 हजार शस्त्र लाइसेंस भी जमा होंगे। जो पहले चुनावों के दौरान विवादों में रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दिए हैं। 
10:56 AM, 13-Apr-2023

Meerut News Live: निकाय चुनाव में कांग्रेस उतारेगी मजबूत उम्मीदवार, ट्रैक्टर से गिरकर मासूम बच्चे की मौत

निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। मजबूत उम्मीदवार को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएगी। चुनावों के आवेदन 16 अप्रैल तक लेंगी, बिना आवेदन करने वालों के नाम पर कोई विचार नहीं होगा। ये बातें बुधवार को अपार चेंबर में कांग्रेसियों की बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मेरठ प्रभारी संजीव शर्मा ने कहीं। 

शर्मा ने कहा कि सभी दलों से लोगों का भरोसा उठ गया है। उन्होंने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पधिकारियो, वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों व फ्रंटल सगठनों की बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी व संचालन प्रदेश सचिव नसीम खान ने किया। दोनों ने कहा कि कांग्रेस निष्ठावान, जिताऊ, सक्रिय, मजबूत कार्यकर्तओं को टिकट देगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ का मिथक: प्रदेश में जिसकी सरकार, उसका नहीं बनता महापौर  

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व जाहिद अंसारी ने कहा कि बिना आवेदन किसी के नाम पर विचार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि टिकट वितरण व चुनाव संचालन के लिये वरिष्ठ नेताओं पार्टी हाईकमान की देख रेख हाई पावर कमेटी बनाई जाएंगी।

इन्होंने की दावेदारी : कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि मेयर के लिए बबिता गुर्जर, रोहित राणा, सुरेन्द्र सैनी, धूम सिंह गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, हेमन्त प्रधान, इरफान सैफी, शहजाद यूसुफ, संजय वर्मा आदि के आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम पार्षद के लिये 220 आवेदन अभी तक प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed