फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only five out of 46 complaints resolved.

Meerut News: 46 शिकायतों में से पांच का ही निस्तारण

Sat, 01 Aug 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Only five out of 46 complaints resolved.
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते लोग। (मवाना)
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने तहसील अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 46 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने लोगों की शिकायतों को सुना। रामेंद्र कुमार गणेशपुर ने खेत की पैमाइश कराने, भोले राम सिखेड़ा ने तालाब से अतिक्रमण हटवाने, प्रशांत कुमार परीक्षितगढ़ ने चकरोड के सहारे लगाए गए पिलर व खड़ी दीवार को हटवाने, कुसुम शर्मा दरियापुर ने खतौनी में रकबा पूरा कराने, साहिब अकबरपुर सादात ने कृषि भूमि की कुर्राबंदी कराने, इकबाल सिंह सांधन ने जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कराने, सोनू तारापुर ने भूमि से अतिक्रमण हटाने और भोपाल दरियापुर ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की।
विज्ञापन

वन रेंजर हस्तिनापुर पर मजदूर सोविंद्र ने बेगार कराने, मजदूरी के रुपये हड़पने व जातिसूचक अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने, बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में जलभराव, गंदगी व प्रकाश व्यवस्था की समस्या का निदान कराने और नामित सभासद अक्षत शर्मा एडवोकेट ने तहसील रोड डिवाइडर पर झुके विद्युत पोल व लटकते नंगे तारों की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने मांग की कि गन्ने की फसल को बीमारी से बचाने के लिए गन्ना समिति व चीनी मिल मिलकर दवा का छिड़काव कराएं, गन्ने का सरकारी मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 230 करोड़ रुपये का लंबित गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। निजी डॉक्टरों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने, आवारा पशुओं व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में राजवीर नागर, सुरेंद्र चौधरी, कटार सिंह, कर्मवीर सिंह और महासिंह आदि शामिल थे। एडीएम ने सभी विभागों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed