{"_id":"5f91e4098ebc3e5be50e8aee","slug":"only-1850-admissions-on-the-third-day-of-the-second-merit-city-news-mrt5075008135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट के तीसरे दिन महज 1850 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट के तीसरे दिन महज 1850 प्रवेश
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में दूसरी मेरिट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ 1850 प्रवेश हुए। प्रवेश प्रक्रिया की गति बहुत धीमी है। सरकारी कॉलेजों में तो छात्र-छात्राएं प्रवेश ले रहे हैं परंतु सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। बृहस्पतिवार शाम तक कुल 58 हजार 300 प्रवेश हुए हैं।
सीसीएसयू स्नातक के 40 कोर्सों में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी कर चुकी हैं। दो लाख सीटों पर सिर्फ एक लाख 30 हजार रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें भी अब तक 58 हजार 300 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है। अभी 70 हजार से अधिक छात्रों को प्रवेश लेना बाकी है। दूसरी मेरिट से प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। इसके बाद विवि खाली सीटों पर ओपन मेरिट निकालेगा। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एजी को छोड़कर बाकी कोर्सों में गिनती के प्रवेश हो रहे हैं। जिससे सेल्फ फाइनेंस संचालकों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कर सकते हैं आवेदन
पीजी कोर्स एमए, एमएससी, एमकॉम और एलएलबी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला है। अभी तक इसमें वे ही छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर सकते थे जो पिछले वर्षों में पास हुए थे। जिन छात्र-छात्राओं के यूजी फाइनल ईयर के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूजी के कई कोर्स का फाइनल रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अभी पीजी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलती रहेगी।