फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online viva in PhD, preparation for discount in MPhil

पीएचडी में ऑनलाइन वायवा, एमफिल में छूट की तैयारी

Fri, 05 Jun 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Online viva in PhD, preparation for discount in MPhil
कुलपति ने बुलाई सभी विभागाध्यक्षों की आठ जून को बैठक
विज्ञापन

मेरठ। सवा दो महीने से कैंपस और कॉलेजों के बंद होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का बड़ा नुकसान हो रहा है। विवि प्रशासन लगातार पेंडिंग कार्यों को निपटा रहा है। ऐसे में विवि प्रशासन ने पीएचडी में होने वाले वायवा को ऑनलाइन कराने की तैयारी की है। ऐसा हुआ तो पीएचडी के छात्र-छात्राओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही एमफिल में इस बार वायवा की छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसको लेकर आठ जून को सभी विभागाध्यक्षों-संकायाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है।

कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह से छात्रों की पढ़ाई का कम से कम नुकसान हो, ऐसे में जो भी निर्णय ले सकते हैं, वह लिए जाएंगे। ऐसे में जिन कार्यों को ऑनलाइन कराया जा सकता है उसको लेकर उन्होंने तुरंत कराने के निर्देश दिए हैं। विवि में कई सालों के भीतर जो कार्य नहीं हुए वे लॉकडाउन में करा दिए गए हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पीएचडी में थीसिस पूरी होने के बाद वायवा होता है। इसमें दूसरे विवि से एग्जामनर आते हैं। ऐसे में अभी आगे कितने दिन तक हालात सामान्य होंगे यह भी स्पष्ट नहीं है। वायवा ऑनलाइन कराया जा सकता है। इसके साथ ही एमफिल में भी वायवा की छूट दी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने जो समान पाठ्यक्रम लागू करने को कहा है उस पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed