फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online services will remain closed till 9 am, power supply will remain on

Meerut News: सुबह 9 बजे तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, बिजली सप्लाई रहेगी चालू

Sat, 04 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Online services will remain closed till 9 am, power supply will remain on
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जा रहा है। शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार की सुबह 9 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ता न तो बिजली का बिल भर सकेंगे और न ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर पाएंगे। साथ ही, मोबाइल एप और पोर्टल पर बिल देखने या लोड बढ़ाने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि विभाग ने साफ किया है कि इस काम का बिजली सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और विद्युत आपूर्ति सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 1912 और अन्य शिकायत केंद्र चालू रहेंगे जहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने अपील की है कि बिजली कटने जैसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं। ऑनलाइन सेवाओं में यह रुकावट केवल सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed