फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Students will attend online classes wearing uniforms

मेरठ : यूनिफार्म पहनकर ऑनलाइन कक्षाएं अटैंड करेंगी छात्राएं, कक्षा जैसा माहौल आएगा नजर

Tue, 06 Apr 2021 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Students will attend online classes wearing uniforms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
शहर के महिला पीजी कॉलेजों की छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए भी यूनिफार्म पहननी होगी। तभी उनकी उपस्थिति मानी जाएगी। ऐसा न होने पर अनुपस्थिति लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कॉलेजों में फिर से ऑनलाइन कक्षाएं कराने का आदेश आ चुका है। इसके बाद कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाओं की तैयारी चल रही है। पिछले सत्र की ऑनलाइन कक्षाओं से सीख लेते हुए इस सत्र में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। महिला कॉलेजों ने तय किया है कि यूनिफार्म में ही छात्राओं को ऑनलाइन कक्षा के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला कॉलेजों में लागू है यूनिफार्म
शहर के सभी महिला पीजी कॉलेजों में छात्राओं के लिए यूनिफार्म का नियम लागू है। यूजी, पीजी, बीएड की छात्राओं को सलवार सूट पहनकर आना होता है। कुछ कॉलेजों में यूनिफार्म में थोड़ा फर्क है। जूनियर, सीनियर छात्राओं का अंतर भी यूनिफार्म पर लगी पट्टियों से पता चलता है। हर कॉलेज में छात्राओं को यूनिफार्म में ही कॉलेज गेट से एंट्री दी जाती है, जबकि कोएड कॉलेजों में यह नियम लागू नहीं हैं।

कैमरा ऑन करके रखना होगा
छात्राएं जब यूनिफार्म में ऑनलाइन कक्षा से जुड़ती हैं तो एक अनुशासन रहता है। ऑनलाइन कक्षा भी ऑफलाइन की तरह व्यवस्थित लगती है। साथ ही सभी छात्राओं को कैमरा ऑन रखना होगा ताकि संवाद बना रहे। डॉ. किरण प्रदीप, प्रिंसिपल कनोहर लाल महिला पीजी कॉलेज।

कक्षा जैसा माहौल आएगा नजर
छात्राओं को इस बार ऑनलाइन कक्षाओं में कॉलेज यूूनिफार्म में ही जुड़ने के लिए कहा है ताकि कक्षा जैसा माहौल नजर आए। इससे एकरूपता भी बनी रहती है। -डॉ. दिनेश चंद, प्रिंसिपल शहीद मंगल पांडेय पीजी कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed