Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online applications for the State Teacher Award will be accepted until the 30th.

Meerut News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 19 Nov 2026 05:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Online applications for the State Teacher Award will be accepted until the 30th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राज्य अध्यापक पुरस्कार 2026-27 के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों के योग्य शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक किसी विद्यालय के शिक्षक की ओर से आवेदन नहीं किए जाने पर डीआईओएस ने दोबारा पत्र जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसकी डाउनलोड प्रति सभी जरूरी संलग्नकों के साथ एक दिसंबर को शाम चार बजे तक संस्थाधिकारी के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी विद्यालयों को आवेदन करने के इच्छुक शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क के व्हाट्सएप नंबर 8010053549 पर कॉल या मैसेज करके सहायता ली जा सकती है। आवेदन में किसी भी तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए विद्यालयों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed