फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One way from Sofipur to Gandhi Bagh, this arrangement will remain till 15th December

Meerut News: सोफीपुर से गांधी बाग तक वनवे, 15 दिसंबर तक रहेगी यह व्यवस्था

Sun, 23 Nov 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
One way from Sofipur to Gandhi Bagh, this arrangement will remain till 15th December
मेरठ। कैंट क्षेत्र में रुड़की रोड पर प्रादेशिक सेना की भर्ती के चलते शनिवार को सोफीपुर से गांधी बाग तक के मार्ग को यातायात पुलिस ने 15 दिसंबर तक वनवे कर दिया। इसके चलते शनिवार शाम तक जाम के हालात बने रहे। लोगों को दस मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग गया। वाहन निकालने को लेकर कुछ वाहन चालकों में विवाद भी हुआ। पुलिस टीमों ने उन्हें शांत कर आगे भिजवाया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए शनिवार से 15 दिसंबर तक सोफीपुर से लेकर गांधी बाग तक के मार्ग को वनवे कर दिया गया है। शनिवार सुबह लोग काम पर जाने के लिए घर से निकले, लेकिन वनवे की जानकारी नहीं होने के कारण सड़क पर जाम में फंस गए। सोफीपुर पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वाहनों को डायवर्ट कर दिया। कुछ लोगों ने बंद रास्ते से जाने का प्रयास किया तो ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें समझाकर वनवे की ओर भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक रूक-रूककर जाम लगता रहा। जाम में फंसने के कारण लोगों की हालात खराब हो गई। वाहन निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी भी हुई। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जाम से राहत के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed