फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one sided lover warn teacher for acid attack

सिरफिरे आशिक ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, डर से शिक्षिका ने स्कूल छोड़ा

Sat, 05 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
one sided lover warn teacher for acid attack
मेरठ। एक सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। उसने कॉलगर्ल बताकर शिक्षिका का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपी की दहशत में शिक्षिका ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर नौचंदी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश निवासी युवती की शादी दो फरवरी को बुलंदशहर के युवक से हुई थी। युवक शहर के एक अस्पताल में जॉब करता है और युवती एक स्कूल में शिक्षिका है। दंपती नौचंदी क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को थाने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि एक सिरफिरा बार बार उसे कॉल करता है। हद तो तब हो गई जब वह ससुराल वालों के फोन पर उसके बारे में अश्लील मेसेज भेजने लगा। शिक्षिका ने आरोपी के पिता से फोन पर शिकायत की। इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की है। एक टीम को मध्यप्रदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का है आरोपी बताया
शिक्षिका ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश निवासी अनिल सोनी है। 2003 में उसके साथ पढ़ता था। सगाई के बाद पति को उसके बारे में गलत मेसेज भेजता था। शादी के बाद उसे बदनाम करने के लिए ससुराल वालों को मेसेज भेजने लगा। सुरक्षा की मांग करते हुए शिक्षिका ने आशंका जताई कि आरोपी उसकी हत्या कर सकता है। इंस्पेक्टर ने शिक्षिका को भरोसा दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने में नहीं हुई सुनवाई
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला थाने भी गई थी। वहां से उसे नौचंदी थाने भेज दिया गया। शिक्षिका में नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला थाने में महिलाओं की शिकायत नहीं सुनी जाएगी तो कहां सुनी जाएगी।
वर्जन===
पुलिस महिला अपराध के प्रति गंभीर है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed