फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One nation-one election will make the country economically strong: Ajay Gupta

देश को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा एक राष्ट्र-एक चुनाव : अजय गुप्ता

Tue, 20 May 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
One nation-one election will make the country economically strong: Ajay Gupta
मेरठ। एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में संयुक्त व्यापार संघ की बैठक संरक्षक अरुण वशिष्ठ और बिजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि इस प्रक्रिया से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। विकास कार्यों में तेजी आएगी। बार-बार चुनाव पर अतिरिक्त बजट, समय और मशीनरी लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने उन कार्यों को भी पूरा किया है, जिसके हो पाने के विषय में लोग सोचते भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि बार-बार मतदान विकसित हो रहे भारत के लिए बाधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की बहादुरी की भी सराहना की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि पांच साल में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक दिन एक ही समय पर कराए जाने चाहिए। इससे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। देश के सभी नागरिकों को देश हित में सोचते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करना चाहिए। इस दौरान सभी व्यापारियों ने इसके समर्थन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी ने कहा कि इस व्यवस्था से देश पर चुनावी बोझ भी कम होगा। अपने क्षेत्र के सभी व्यापारियों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा। कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं लगाया जा सकता है। इस दौरान कमल ठाकुर, नीरज त्यागी, राजीव गुप्ता काले, अंकित गुप्ता, अकुर गोयल, ललित अमूल, संदीप रेवड़ी, अशोक रस्तौगी, रजनीश कौशल, गजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed