{"_id":"64935dcec53a434e9604dd84","slug":"one-million-cheated-in-the-name-of-getting-job-abroad-meerut-news-c-44-1-smrt1055-302-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में ठगी का मामला: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में ठगी का मामला: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे, ये है पूरा मामला
Thu, 22 Jun 2023 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:38 PM IST
सार
UP News : मेरठ में ठगी का मामला सामने आया है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। अब मामला थाने पहुंच गया है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
विस्तार
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुख्तार खान पुत्र मतीन निवासी मोहल्ला सराय अफगनान, सरधना ने तहरीर में बताया कि आठ माह पूर्व जुल्हेड़ा रोड बस्ती निवासी एक युवक ने उसकी विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। दोनों की बात होने पर चार रिश्तेदारों की विदेश में नौकरी लगवाने बात हुई। आरोपी युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर करीब साढ़े 10 लाख रुपये ले लिए, जिसकी बैंक स्टेटमेंट भी उसके पास है।
विज्ञापन
आरोप है कि रुपये लेने के बाद युवक फरार हो गया। तहसील रोड पर उसका कार्यालय था, जो बंद पड़ा है। आरोपी का फोन भी बंद है। उसके परिजनों ने भी उसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी