{"_id":"68322a8c7834d376cb09c39a","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-meerut-news-c-72-1-mrt1062-134087-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ा दिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ा दिए एक लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड पर डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शास्त्रीनगर सेक्टर 13 के रहने वाले कय्यूम अहमद विज्ञापन के ठेकेदार का काम करते हैं। 27 अप्रैल को उन्होंने अपने यहां नौकरी करने वाले नदीम को डेबिट कार्ड देकर रुपये निकालने के लिए भेजा था। नदीम को एटीएम केबिन में मदद करने के बहाने पहले से मौजूद दो संदिग्ध युवकों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। उन्होंने नदीम से पासवर्ड भी पूछ लिया।
नदीम ने फिर दोबारा रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकले। इसके बाद दोनों युवकों ने एटीएम खराब बताकर नदीम को दूसरे एटीएम पर जाने के लिए कह दिया। नदीम ने यह बात जाकर कय्यूम को बताई। कुछ ही देर में कय्यूम के मोबाइल पर एक मेसेज आया। एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।