{"_id":"5cae181cbdec22142a721114","slug":"one-lakh-rupees-swindle-from-young-man-for-sending-foreigners-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे 1.20 लाख रुपए, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे 1.20 लाख रुपए, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 10 Apr 2019 09:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में महिला ने यमुनानगर की लेबर कॉलोनी निवासी एक युवक पर बेटे को नौकरी के लिए विदेश भेजने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी गुलशन जेहरा ने बताया कि उसका बेटा हैदर बेरोजगार है। यमुनानगर की लेबर कॉलोनी निवासी रिश्तेदार बाबर ने बेटे को कनाड़ा में नौकरी दिलाने की बात कर 1.20 लाख का खर्च बताया था। पीड़िता ने युवक को अपने घर बुलाकर 18 दिसंबर 2017 को उसे हैदर का पासपोर्ट और 1.20 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि आज तक न तो हैदर की नौकरी लगी और न ही बाबर ने उसके रुपये व पासपोर्ट लौटाया। जब पीड़िता ने बाबर से फोन पर रुपये मांगे तो उसने 22 दिसंबर 2018 को घर आकर 18 जनवरी 2019 तक रुपये लौटाने का वादा किया। आरोप है कि अब तक भी न तो आरोपी ने रुपये लौटाए और न ही पासपोर्ट। अब आरोपी द्वारा पीड़िता को फोन पर झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/