फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One lakh 70 thousand were withdrawn by changing the ATM card of the chief manager

Meerut News: मुख्य प्रबंधक का एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 70 हजार निकाले

Fri, 23 Jun 2023 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 23 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
One lakh 70 thousand were withdrawn by changing the ATM card of the chief manager
मेरठ। मंगल पांडे नगर के रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक परितोष कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मुख्य प्रबंधक को रकम निकलने का पता चला। हालांकि दस हजार रुपये वापस भी आ गए। इसके बाद आनन-फानन में कार्ड को ब्लॉक कराया गया। मेडिकल थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक परितोष कुमार मंगलवार को मंगल पांडे नगर के पास एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गए थे। एटीएम के बाहर पहले से ही दो युवक खड़े थे। परितोष जब वह रुपये निकालने लगे तभी दोनों युवक भी अंदर आ गए। परितोष रुपये निकालकर चलने लगे तभी एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड गिरा दिया। इसके बाद चकमा देकर दूसरा कार्ड बदल दिया। वह रुपये निकालकर घर आ गए। थोड़ी देर बाद परितोष कुमार के मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। हालांकि 10 हजार रुपये वापस आ गए, लेकिन एक लाख 70 हजार रुपये वापस नहीं आए। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने एटीएम में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज निकाली, जिसमें दोनों ठग दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र में भी हुई थी इसी तरह घटना
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि कुछ माह पहले नौचंदी थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी। दोनों फुटेज का मिलान किया गया। दोनों स्थानों पर इन्हीं ठगों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दोनों घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया गया है, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - अरविंद चौरसिया, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed