फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One killed, three injured in car-bike collision

Meerut News: कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 06 May 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in car-bike collision
जानीखुर्द। कावंड़ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक फोटो संवाद
- कांवड़ मार्ग पर गांव चंदोरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद हापुड़ निवासी असलम (35) पुत्र यासीन अपनी पत्नी साकिया के साथ बाइक से बागपत अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए सुबह 10 बजे चले थे। वह बाइक द्वारा कांवड़ गंग नहर मार्ग से गुजर रहे थे। गांव चंदोरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार और उनकी बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार असलम और साकिया लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

वहीं कार सवार जितेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी रीता निवासी थाना मधुबन बापूधाम जिला गाजियाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी पांचली खुर्द में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार असलम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद गंगनहर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed