फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One killed, one injured in Bijnor road accident

शादी से घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, हादसे में एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 20 Apr 2018 07:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 20 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in Bijnor road accident
फाइल फोटो

बिजनौर के धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर प्रियंका स्कूल के निकट बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत में अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाया गया है। बृहस्पतिवार रात दोनों पिता-पुत्र धामपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर विरामपुर जा रहे थे। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को मुरादाबाद मार्ग पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने बाद में शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


गांव विरामपुर निवासी पत्नी राखी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात धामपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। उसके 35 वर्षीय पति धर्मवीर सिंह और उसका (12) पुत्र अंकित दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब घर आ रहे थे तो रात करीब 12.30 बजे उनकी बाइक और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई, जिससे उसके पति की मौत हो गई। उसका पुत्र अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे का पता लगने पर परिवार में हड़कंप मच गया। रात में आकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र अंकित को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भेज दिया। दिन निकलने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर ले जाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

One killed, one injured in Bijnor road accident
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि धर्मवीर की हादसे में मौत होने जाने के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रह गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पांच लाख का मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने इस दौरान करीब एक घंटे तक मुरादाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। उधर, एक अन्य हादसे में स्योहारा थाने के गांव जमापुर निवासी बाइक सवार राहुल ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। 

100 डायल पुलिस की नहीं मिली मदद 
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के दौरान उन्होंने 100 डायल पुलिस की मदद से घायलों को उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, पर कोई मदद नहीं मिली। यदि तुरंत घायलों को मदद मिल गई होती तो शायद धर्मवीर की जान बच सकती थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed