{"_id":"682393b0ffbfe8c4e8082077","slug":"one-hour-of-study-with-15-minutes-of-rest-in-between-only-study-work-on-social-media-meerut-news-c-26-1-sal1002-141902-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटा पढ़ाई बीच में 15 मिनट का आराम, सोशल मीडिया पर सिर्फ पढ़ाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटा पढ़ाई बीच में 15 मिनट का आराम, सोशल मीडिया पर सिर्फ पढ़ाई का काम
विज्ञापन
शामली में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल सावी जैन का मिठाई खिलाती प्रधानाचार्या आशु त्यागी व माता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सावी जैन पुत्री अंकित जैन ने इंटर में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया वन रैंक हासिल कर शामली का नाम देशभर में रोशन किया है। उसने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सावी से सफलता को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि हर रोज एक घंटा पढ़ाई करने के बाद करीब 15 मिनट आराम करतीं थीं। शामली के मोहल्ला शिव चौक की निवासी हैं स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी ने बताया कि उनके पिता अंकित जैन का फर्नीचर शोरूम है, जबकि माता कविता जैन गृहिणी हैं। सावी ने राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, चित्रकला, अर्थशास्त्र में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि इतिहास में एक अंक कम रहा।
सावी ने बताया कि वह हर रोज चार से लेकर पांच घंटे तक पढ़ाई करतीं थीं। इसके बाद चैप्टरों को टारगेट बनाकर पढ़ाई करतीं थीं। इसका फायदा यह होता था कि चैप्टर के प्रश्नों के उत्तर याद रहते थे।
सोशल मीडिया का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। फेसबुक, एक्स आदि का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया। यदि पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत आती थी तो वह सोशल मीडिया के माध्यम से सिर्फ प्रश्नों के उत्तर हासिल करती थीं। युवाओं का संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करते रहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
सावी के पिता अंकित जैन का कहना है कि कक्षा दसवीं में बेटी चूक गई थी। उसने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इस बार उम्मीद से अधिक मेहनत की, जिसका फल उसे मिला है।