फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One Gotaskar injured in an encounter, two absconding

मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, दो फरार

Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
One Gotaskar injured in an encounter, two absconding
मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, दो फरार
विज्ञापन

किठौर। कायस्थ बड्ढा मार्ग पर शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने घायल गोतस्कर को माछरा स्थित सीएचसी में भेजा। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात वह पुलिस बल के साथ कायस्थ बड्ढा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गांव कायस्थ बड्ढा निवासी मोमीन कुरैशी पुत्र रमजान कुरैशी के दोनों पैर में गोली लगी। उसके दो अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed