{"_id":"676330a62436b5d32a08d6b4","slug":"one-died-in-bike-collision-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102506-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे से भद्रकाली जाने वाले मार्ग पर शनि मंदिर के समीप मध्य गंग नहर पटरी पर आमने-सामने दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई तथा दूसरी बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
जनपद मुजफ्फरनगर थाना मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी अजब सिंह (58) बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी अकबरपुर गढ़ी गए थे। शाम के समय वह मध्य गंग नहर पटरी के रास्ते लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार होकर बहसूमा के गांव शाहपुर निवासी कामिल व उसकी पत्नी आयशा मध्य गंग नहर के रास्ते गढ़ जा रहे थे। दोनों बाइक सवार शनि देव मंदिर के सामने पहुंचे तो दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
अजब सिंह सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को मवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजब सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल दंपती का उपचार चल रहा है।