{"_id":"63eb30015b7cb0c4b400a53d","slug":"one-died-in-accident-and-many-injured-after-a-tanker-hit-the-roadways-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शीरे के टैंकर से टकराते ही रोडवेज में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शीरे के टैंकर से टकराते ही रोडवेज में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल
Tue, 14 Feb 2023 12:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:38 PM IST
सार
बिजनौर में मंगलवार सुबह मालन नदी के पुल पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। यहां रोडवेज बस और शीरे से भरे टैंकर के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजनौर जनपद के चंदक में मंगलवार सुबह बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर शीरे के टैंकर व रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 व्यक्ति घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और टैंकर को पकड़कर पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे बिजनौर- मंडावर रोड पर भगूवाला से बिजनौर आ रही एक रोडवेज बस जैसे ही मालन नदी के पुल पर आई तो सामने से आ रहे शीरे के टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर गुजर रहे राहगीरों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, तीन बोरे में मिला था नग्न शव, पहचान के लिए चस्पा कराए पोस्टर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 17 लोग घायल हो गए। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मंडावर पुलिस ने टैंकर को मंडावर पुलिस चौकी में खड़ा करा लिया है। टैंकर महाराष्ट्र बताया जाता है।
रोडवेज चालक शहजाद ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए, जबकि बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बस पुल किनारे लगी रेलिंग से जा लगी। यदि रेलिंग न लगी होती तो बस पुल के नीचे गिर जाती और एक गंभीर हादसा हो सकता था। परिचालक हिमांशु ने बताया कि बस में 55 यात्री सवार थे।