{"_id":"5ee7a645d683c240597c027f","slug":"one-died-another-injured-in-an-accident-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल, डंफर को ओवरटेक करने के चक्कर में हुई दुघर्टना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल, डंफर को ओवरटेक करने के चक्कर में हुई दुघर्टना
Mon, 15 Jun 2020 10:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव मंसूरा निवासी आजाद (19) अपने बडे़ भाई अब्दुल सत्तार के साथ बाइक पर झिंझाना कस्बे में सामान लेने जा रहे थे। जब वह मंसूरा से करीब एक किमी आगे गांव रोटन के पास पहुंचे तो आगे चल रहे रेत से लदे डंफर को ओवरटेक करते समय उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
डंफर की चपेट में आने से दोनों भाई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शामली अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।