{"_id":"5e4a81388ebc3ef27d6542d8","slug":"one-died-another-injured-in-a-bike-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, बहन की मौत भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, बहन की मौत भाई घायल
Mon, 17 Feb 2020 05:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय बीए की छात्रा की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बहन भाई अपने रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में शिरकत करके वापस लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जिले के अंबेहटा में दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मुरादखेडी गांव निवासी 22 वर्षीय बीए की छात्रा रुपा की मौत हो गई है, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। मुरादखेड़ी गांव निवासी रूपा अपने भाई नवीन के साथ बाइक से शादी समारोह से गांव लौट रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में दैदपुरा गांव के पास सामने से आ रहे दैदपुरा गांव निवासी रवि पुत्र राजू की बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें रवि, रूपा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रूपा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई रवि को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन