फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died and five injured in an accident in saharanpur

सहारनपुर : ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा, एक की मौत, महिला समेत पांच घायल

Thu, 31 Oct 2019 04:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured in an accident in saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार एक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को कोतवाली पुलिस ने बेहट सीएससी में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नहर मलकपुर निवासी महेंद्र की लड़की की चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर में शादी हुई है। बुधवार को उसकी सास की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


महेंद्र परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर लड़की की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोडरपुर गया था। रात को वापस लौटते समय गांव के पास ही घूम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपावली पर दुखों का पहाड़, हादसों में गई पांच लोगों की जान, परिवारों में मचा कोहराम

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार जनेश्वर निवासी गांव ताजपुरा, रामपाल, हरपाल, महेंद्र, कांति पत्नी महेंद्र व ललित पुत्र राजकुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएससी लेकर आए। 

यहां से जनेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जनेश्वर को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed