फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died after Controversy in two group in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : पतंग उड़ाने के विवाद में तितावी में संघर्ष, एक की मौत

Tue, 05 Feb 2019 01:13 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: अमित मंडल Updated Tue, 05 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
one died after Controversy in two group in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर के तितावी के गांव छतैला में सोमवार देर शाम पतंग उड़ाने के विवाद में एक समुदाय के लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हमले में परिवार की तीन महिलाओं सहित छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं, 
विज्ञापन


जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दो समुदायों से अलग-अलग जुड़े होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। कई थानों की फोर्स को गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन


संघर्ष में मरने वाला राजकुमार (55) पुत्र राजपाल सिंह गांव छतैला का रहने वाला था। राजपाल के परिवार का आदित्य सोमवार शाम छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पास ही रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक से उसका विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के कई लोगों ने लाठी-डंडे लेकर राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया और जो भी सामने आया, उसे पीटा। 

हमले में राजकुमार, उसकी पत्नी राजवती, भाई सतपाल, बेटे विकास व अंकित और दो भाभी जगवती व बबीता घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर तितावी थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पीड़ित घायल राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी वाहन में लेकर शहर के एक हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भौराकलां, शाहपुर व चरथावल थाने की फोर्स को गांव में भेज दिया गया है। भाकियू नेताओं ने मामले में थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही के चलते आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed