{"_id":"60a9689d8ebc3e115504c7d7","slug":"one-dead-in-the-countryside-56-new-infected-sardana-news-mrt5394565181","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में एक की मौत, 56 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में एक की मौत, 56 नए संक्रमित
विज्ञापन
देहात में एक की मौत, 56 नए संक्रमित
- मवाना में 16, सरधना में 23, माछरा में 12, हस्तिनापुर में पांच लोग मिले संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/सरधना/माछरा/खरखौदा/हस्तिनापुर। मवाना में 16, सरधना में 23, माछरा में 12, हस्तिनापुर में पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले है। मवाना में 350 की एंटीजन किट तथा 66 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ.सतीश भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में नंगला गोसाई में 1, अस्सा में एक, फलावदा में 6, पिलौना में एक, गगसौना में एक तथा नगर में आकांक्षा कुंज में एक, मोहल्ला काबली गेट में एक, मोहल्ला तिहाई में दो, कल्याण सिंह में एक, मुन्नालाल में एक संक्रमित मिला।
गांव बहजादका, खेडकी तथा फिटकरी में भेजकर शिविर लगाया गया। गांव बहजादका में 80, खेडकी में 60, फिटकरी में 80 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया और कोरोना किट वितरित की गई।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात में शनिवार को 357 लोगों की सेंपलिंग कराई उसमें एंटीजन जांच में एक और आरटीपीसीआर जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटवाड़ा में चार, कुशावली में दो, नाहली में दो, खेड़ा में एक, नंगली सधारण में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माछरा। सीएचसी माछरा पर 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 290 लोगों का टीकाकरण हुुआ। सीएचसी माछरा अधिकारी राजन भिवानिया ने बताया कि 10 गांवों में संक्रमित केस चल रहे हैं जिसमें माछरा में 9, भटीपुरा में 7, पसवाडा में 13, फतेहपुर में 12, मेघराजपुर में 7, अलीपुर में 8, बहलोलपुर में 6, नंगली अब्दुल्ला में 7 और गोविंदपुरी में 8 पॉजेटिव केस है तथा इनके परिवार के 22 की जांच की गई। सीएचसी माछरा पर 290 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया गया।
वहीं, खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा व उप केंद्र बिजौली में 206 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले वहीं 104 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर अभियान चलाकर 317 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए जिनमें से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दवाइयां दे दी गई हैं। वहीं, सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर के 265 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 45 से ऊपर आयु वर्ग में 300 लोगों को वैक्सीन दी गई। गांव में आशा आंगनबाड़ी और निगरानी समितियों द्वारा व्यापक स्तर पर जांच की अपील की जा रही है।
नगर को किया सैनिटाइज
मवाना। पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब द्वारा शनिवार को नगर को सैनिटाइज किया गया। पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा मोहम्मद काबलीगेट, पक्का तालाब, तहसील रोड, मखुदमपुर रोड, सुभाष चैाक के सामने डाकखाने वाली गली की सभी गलियों में सैनिटाइजर स्प्रे एवं कीटनाशक व फॉगिंग का कार्य कराया गया।
कैंप लगाकर दवाइयां वितरित की
मवाना। सारथी जनसेवा संस्थान द्वारा शनिवार को निशुल्क जांच शिविर ग्राम ततीना में लगाया गया, जिसमें आसपास के गांव बिराना, जंधेड़ी, खेडकी, राफन आदि गांव से मरीज जांच कराने आए तथा निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें 112 लोगों की जांच की गई। संस्था के अध्यक्ष विनोद खटीक ने बताया कि संस्था लगातार कोरोना वैश्विक महामारी में सेवा कार्य कर रही है। जिसमें पांच मई से लगातार निशुल्क एंबुलेंस सेवा तथा 14 मई को खोले गए निशुल्क हेल्थ केयर सेंटर किशोरपुर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जा रही है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रज्जवल चौहान ने बताया कि 23 मई को ग्राम सैदीपुर में कैंप लगाया जाएगा। कैंप के दौरान अध्यक्ष विनोद खटीक, रामकृष्ण कुमार, संजय प्रधान, प्रज्जवल चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, नीटू चौहान, अमर चौहान, करण चौहान, हिमांशु चौहान, सेवाराम एवं अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।
ग्राम प्रधान ने कैंप लगवाकर कराया वैक्सीनेशन
मवाना/माछरा। ग्राम पंचायत किशोरपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रीतू चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराया। प्रधान रितू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जच्चा-बच्चा केंद्र पर लगाए गए कैंप में 45 गांव वालों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान ऋषिपाल मलिक, अमित चौधरी, राजबीर, डॉ. राजेंद्र, कंवरपाल सैनी, लख्मी, पप्पू आदि का सहयोग रहा।
सीएचसी माछरा के अंतर्गत गांव कैलीरामपुर में कोरोना वैक्सीन का कैम्प लगाकर 80 लोगो का टीकाकरण किया गया परंतु वैक्सीन खत्म होने के उपरांत अन्य लोगो को वापस लौटना पडा।
वहं गांव कैलीरामपुर में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने प्राइमरी पाठशाला में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। कैंप के दौरान स्वास्थ्यकर्मी मात्र 80 टीके ही लेकर गए थे। जिसके चलते अधिक संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान प्रधान अनिल मावी, विकल मावी, कृष्णपाल एवं तहसील के कानूनगो निजामुद्दीन अहमद, लेखपाल सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।
108 लोगों को लगाई वैक्सीन
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18-44 वर्ष के 108 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 70 बहारी क्षेत्र मेरठ, नोएडा, बागपत, हापुड़ आदि स्थानों से आकर भी टीकाकरण कराया गया। हापुड़ निवासी पंकज ने बताया कि उन्हें यही पर स्लॉट मिला था। वहीं कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय के अधिशासी अधिकारी नवीन राय ने बताया कि कार्यालय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना पंजीकरण के 60 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
एक महिला समेत तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/रोहटा। पांचली बुजुर्ग गांव में एक प्राइवेट शिक्षक, रोहटा में बिजली विभाग में ठेकेदारी करने वाले एक बड़े ठेकेदार और बहसूमा में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई।
पांचली बुजुर्ग निवासी जौहर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अब्दुल रहमान पिछले एक सप्ताह से मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह संक्रमित हो गए थे। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर रोहटा के बिजली विभाग में काम करने वाले एक बड़े ठेकेदार सुनील की भी पॉजिटिव होने के कारण शनिवार को मौत हो गई। उनका भी एक निजी अस्प्ताल में इलाज चल रहा था। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रोहटा डॉक्टर अमर सिंह ने सुनील ठेकेदार के मौत की पुष्टि नहीं की जबकि सरूरपुर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जायसवाल ने बताया कि पांचली बुजुर्ग में कोरोना पहुंची थी उनकी रिकॉर्ड में नहीं था।
वहीं, बहसूमा में मोहल्ला बसी निवासी संकमित महिला (60) मेरठ में भर्ती थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसकी बेटी भी संक्रमित है। बेटी को घर में आइसोलेट किया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन राय ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला सड़क वाला निवासी जुनैद पुत्र इब्राहिम व सतीश पुत्र हरिचंद के संक्रमित मिलने पर उसके घर में ही आइसोलेट कर दिया है। घर के आसपास सैनिटाइजेशन कर बहार बैरिकेडिंग कर दी गई है।