फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One constable dies and three policemen injured in truck accident at Meerut

आधी रात हाईवे पर हादसा, ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित तीन गंभीर

Wed, 27 Nov 2019 03:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
One constable dies and three policemen injured in truck accident at Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और साइड में मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर मंगलवार आधी रात खरखौदा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने खरखौदा थाने की सरकारी सूमो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सूमो के परखचे उड़ गए और सूमो हाईवे पर पलटी खा गई। इस दौरान सिपाही चालक संदीप गिरी (25) की मौत हो गई। जबकि दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खरखौदा थाने की धीरखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा रामरतन थाने के सिपाही चालक संदीप गिरी निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर के साथ मंगलवार आधी रात को निर्माणाधीन मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गश्त के लिए निकले थे। संदीप गिरी सूमो को चला रहे थे। जबकि दरोगा रामरतन सूमो में आगे की तरफ बैठे थे। इस सूमो में थाने के सिपाही अमित कुमार और सचिन कुमार भी पीछे की सीट पर बैठे थे। जैसे ही हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास सूमो सड़क किनारे खड़ी हुई, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो पलटी खा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी में गवाह बनने जा रहे चार दोस्तों की मौत, अब रह गया जिंदगी भर का गम, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे और सीओ किठौर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ किठौर ने बताता कि हादसे में कांस्टेबल संदीप गिरी की मौत हो गई। जबकि दरोगा और दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्षतिग्रस्त पुलिस की सूमो को आसपास के लोगों की मदद से हाईवे से हटाया गया। सिपाही के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। सीओ का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी पुलिस की सूमो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी थी।

चार लोग घायल
टीपीनगर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मलियाना निवासी जॉनी पुत्र सतपाल मंगलवार देरशाम अपने दोस्त सोनू पुत्र तारा निवासी जानी के साथ कहीं से घर लौट रहा था। वह बंबे के रास्ते से आ रहे थे। मोड़ पर सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed