{"_id":"6953f0cbf8877f1a8f055a61","slug":"one-brother-died-the-other-seriously-in-separate-road-accidents-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105928-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
सड़क हादसे के मृतक भोलू का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी एक भाई की सोमवार रात भोजपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई और दूसरा गांव के बाहर अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
नालपुर गांव में राजमिस्त्री शेर सिंह का परिवार रहता है। शेर सिंह के तीन बेटे हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार को शेर सिंह का 24 वर्षीय बेटा भोलू गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दोसा में अपनी बहन के यहां गया था। शाम को लौटते समय भोजपुर के पास उसकी बाइक गाड़ी से टकरा गई। हादसे में भोलू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
उधर, परिजन बेटे के शव को मोर्चरी तक भी नहीं लेकर गए थे कि शाम के समय ही भोलू का बड़ा भाई राहुल (34) अपने गांव नालपुर के बाहर सड़क पार कर रहा था, जहां उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने के कारण वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। वह मजदूरी करता है। वहीं मृतक भोलू घर पर ही दोने-पत्तल बनाने का काम करता था।