{"_id":"6797ee8d4f1a43334b0c9073","slug":"one-arrested-with-five-stolen-bikes-and-one-scooter-meerut-news-c-72-1-smrt1021-127974-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
भावनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया वाहन चोरी करने का आरोपी।
एनसीआर में चोरी कर वेस्ट यूपी के जिलों में बेचता था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम ने सोमवार को चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी के साथ सोतीगंज निवासी अयाज को गिरफ्तार किया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी कर उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बेचता था।
सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि भावनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा। जांच में यह बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई निकली। आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर गंगानगर की तरफ एमडीए कॉलोनी के पास से लिसाड़ी गेट से चोरी स्कूटी, सरधना और दिल्ली समेत अन्य स्थानों से चोरी की चार और बाइक बरामद की।
पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी कर नंबर बदलने के बाद उन्हें कम दाम में बेच देता था। सीओ ने बताया कि आरोपी ने अभी तक किस किसको वाहन बेचे हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -
ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट किट बैग बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट बैग बनाकर बेचने वाले आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 71 डुप्लीकेट किट बरामद की है। गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक ने धीरेंद्र सिंह ने लालकुर्ती थाने में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद नामी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट किट बैग बनाकर बाजार में उन्हें असली बताकर बेच रहा है। कंपनी की टीम एक माह से इसकी जांच कर रही थी। आरोपी ने कई राज्यों में डुप्लीकेट किट सप्लाई की हैं। सीओ कैंट सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार को लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी के घर के पास ही उसकी दुकान पर छापा मारा। यहां से डुप्लीकेट सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।