फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One and a half year old girl died due to contaminated water

Meerut: दूषित पानी से पांचवीं मौत, बच्ची के दम तोड़ने पर मचा कोहराम, लोगों में बढ़ी दहशत

Thu, 17 Nov 2022 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में दूषित पानी से बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बच्ची के दम तोड़ने के बाद कोहराम मच गया। उधर, लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
One and a half year old girl died due to contaminated water
गंदा पानी पीने से बीमार पड़े अस्पताल में - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से बीमार चल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पांच दिन पूर्व उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दूषित पानी की वजह से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। बच्ची की मौत से मोहल्ले के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


वसीम सैफी की डेढ़ वर्षीय पुत्री सानिया पांच दिन पूर्व उल्टी दस्त से पीड़ित हुई थी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बुधवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। मोहल्ले में पांचवीं मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सानिया की दादी परवीन भी डायरिया से पीड़ित हैं। उसका उपचार भी मेडिकल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को दसवें दिन दूषित पानी से बीमार चार मरीज सीएचसी में भर्ती हुए। दस दिन बीतने के बाद भी संक्रमण का प्रभाव कम नहीं हुआ है। प्रशासन की निगरानी के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों का पता नहीं चल सका है। मोहल्ले में दूषित पानी के कहर से लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोग घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि फिलहाल स्वच्छता पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। नई पाइप लाइन का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार से मोहल्ला मंडी चमारान में जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

दूषित आपूर्ति का जिम्मेदार कौन
जीवन देने वाला जल मोहल्ला मंडी चमारान के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। नगर जलापूर्ति योजना के तहत घरों में पहुंचने वाला पानी पीने लायक नहीं है। सभासद सुभाष वेद व समाजसेवी सिराजुद्दीन मलिक का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन नगरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दूषित पानी से पांच मौत होने के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

लोगों का आरोप है कि अभी भी बिना फिल्टर पानी सप्लाई किया जा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदारी व्यवस्था में स्थिति पहले से ज्यादा बदतर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed