फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One and a half lakh liquor stolen from contracts

ठेके से डेढ़ लाख की शराब चोरी

Sat, 29 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh liquor stolen from contracts
रोहटा। किनौनी शुगर मिल के सामने स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। बदमाश 10 हजार रुपये भी ले गए। चोरी का पता सुबह सेल्समैन के आने पर चला। ठेका संचालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल के सामने गांव लखवाया निवासी भाजपा नेता नवाब सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन ताला बंद करे अपने घर चला गया। जब शुक्रवार सुबह सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो शराब की बोतलें और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नवाब सिंह ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब ले गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed