फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One and a half dozen tube wells were searched, lines of 18 poles were stolen.

Meerut News: डेढ़ दर्जन ट्यूबवेल खंगाले, 18 खंभों की लाइन चोरी

Thu, 05 Mar 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
One and a half dozen tube wells were searched, lines of 18 poles were stolen.
गांव आजमपुर, कल्याणपुर व डालमपुर का मामला,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। क्षेत्र के आजमपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर विद्युत लाइन पर ही हाथ साफ कर दिया। चोर 18 खंभों की विद्युत लाइन चोरी कर ले गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं चोरों ने कल्याणपुर व डालमपुर गांव के जंगल में स्थित नलकूपों को निशाना बनाते हुए किसान शेर सिंह, ओमपाल, सत्येंद्र, हरेंद्र, यशपाल, मनोज, अशोक, जगत, भीम, गुलबीर, ऋषिपाल, जयपाल, कृष्ण पाल, सनी, लोकेश, अंसार, वीरेंद्र व राजन आदि किसानों की ट्यूबवेल पर धावा बोलते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों से केबल, स्टार्टर, मोटर से जुड़े उपकरण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी की घटनाओं का पता चला।
विज्ञापन

कल्याणपुर में जहां चोरी हुई वह स्थान पुलिस चौकी से मात्र करीब 500 कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद पूरी रात पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने रोहटा थाने में घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस होली मनाने में मशगूल रही। पीडि़त किसानों को बोल दिया कि रिपोर्ट लिखाने कल आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed