{"_id":"618985fdac4c317a3725595e","slug":"one-accused-roaming-around-to-catch-cows-was-caught-three-absconding-mawana-news-mrt564041023","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश पकड़ने के लिए घूम रहा एक आरोपी पकड़ा, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश पकड़ने के लिए घूम रहा एक आरोपी पकड़ा, तीन फरार
विज्ञापन

फलावदा। गोकशी के लिए आवारा गोवंश की तलाश में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया।
थाना पुलिस क्षेत्र के बातनोर मार्ग पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग लावड़ मार्ग पर कार में घूम रहे हैं। उक्त लोग गोकशी के लिए आवारा गोवंश को पकड़ रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर बिना नंबर की कार को रुकवा लिया। पुलिस को देेखकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी परवेज पुत्र सईद निवासी नंगला है। फरार आरोपी उस्मान पुत्र हनीफ निवासी सिवाल खास, छेेेदू पुत्र शाही और पिंकू पुत्र हेतराम निवासी गडीना हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों केे खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी परवेज को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से रस्सी और चोरी की कार बरामद की हैं।