{"_id":"6988c9d73bb751c7e90bb3d1","slug":"one-accused-of-indiscriminate-firing-arrested-meerut-news-c-73-1-mct1007-106294-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ताबड़तोड़ फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ताबड़तोड़ फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रोहटा गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव को दहलाने वाले आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी के भाई को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। पीड़ित ने दो सगे भाइयों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी काे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी के पास से दो तमंचे कारतूस समेत मिले हैं।
रोहटा निवासी धर्मपाल और रतन एक ही दादा के वंशज हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन के साझे खाते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। धर्मपाल के दो बेटे हत्या के एक मामले में आजीवन की सजा काट रहे हैं। वह दोनों कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। शनिवार देर रात आरोपी जितेंद्र व धर्मेंद्र तमंचे लेकर जुगेंद्र पुत्र रतन सिंह के घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। मकान के अंदर बैठे लोगों ने कमरे में घुसकर जान बचाई थी। इसी बीच दोनों हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोलियों की आवाज से गांव दहल गया था। रोहटा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हमलावर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका भाई जितेंद्र मौके से भाग गया था।