फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in Rali Chauhan firing case

Meerut News: राली चौहान में फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Rali Chauhan firing case
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में होली पर राजपाल और मोनू पक्ष में मारपीट और बुधवार देर रात गांव में फायरिंग हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को मोनू पक्ष के लोगों व महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा और आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग मामले में स्याल गांव निवासी आर्य उर्फ सुमित भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होली के दिन चार मार्च को दो पक्षों पर झगड़े के बाद सात मार्च को पुलिस ने मोनू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया था कि रविंद्र और मोनू गांव में एक शोक कार्यक्रम में गए थे। तभी गली में मौजूद राजपाल पक्ष के लोगों ने टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की। जब मोनू ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस हमले में मोनू को नाक पर चोट आई और रविंद्र की तीन पसलियां टूट गईं। घायलों का इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद मोनू पक्ष के की महिलाएं और लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed